फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर और 196 बथों पर वीडियो कैमरे से होगी निगहबानी

116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर और 196 बथों पर वीडियो कैमरे से होगी निगहबानी

Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर और 196 बथों पर वीडियो कैमरे से होगी निगहबानी
116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर, 196 बथों पर वीडियो कैमरे से होगी निगहबानी
विज्ञापन

38 उड़नदस्ता बूथ लुटेरों की लेंगे खबर, चार-चार बूथों पर तैनात हुए अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट
23 जोन और 133 सेक्टर में बंटा संसदीय क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की पांच विधानसभाओं में 12 मई को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रशासनिक अमले को मैदान में उतार दिया है। पांच विधानसभाओं को 23 जोन और 133 सेक्टरों में बांटने के साथ ही अफसरों की तैनाती कर दी है। बूथ लूटने वाले शरारती तत्वों को नजदीक आने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चार-चार बूथों पर एक-एक अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
जिले में छह मई को कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में हुए सफल चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 12 मई को किलेबंदी करने की तैयारी कर ली है। पांचों विधानसभाओं को 23 जोन और 133 सेक्टरों में बांटने के साथ ही चार-चार बूथों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पांचों विधानसभा में 1892 बूथ और 1225 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 116 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर की निगरानी में मतदान होगा, तो 196 बूथों पर पल-पल की वीडियोग्राफी होगी। 202 बूथों पर वेबकास्टिंग और 57 बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। जिले के 327 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों पर अफसरों की विशेष नजर रहेगी। 19 उड़नदस्ते ऐेसे हैं, जो संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करके शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करेंगे। जबकि 19 सचल दल ऐसे बनाए गए हैं, जो संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को चेक करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट---------
22 मतदेय स्थलों पर चार-चार बूथों पर होगा मतदान
जिले के 1892 बूथों में 22 बूथ ऐेसे हैं, जिनमें चार-चार बूथ बनाएं गए हैं। दो बूथ ऐसेे हैं, जहां छह बूथ बने हुए हैं। 692 मतदेय स्थलों पर एक-एक बूथ हैं,जबकि 429 मतदेय स्थलों पर दो-दो बूथ और 79 मतदेय स्थलों पर तीन -तीन बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----------
पांच विधानसभाओं में हैं 17,05,457 मतदाता
पांच विधानसभाओं को मिला कर एक संसदीय सीट बनाई गई है। पांचों विधानसभा में कुल 17,05,457 मतदाता है। इसमें रामपुरखास में 3,16,855, विश्वनाथगंज 3,82,916, प्रतापगढ़ सदर 3,36,987, पट्टी 3,47,373 और रानीगंज विधानसभा में 3,21,324 मतदाता हैं। इसमें सबसे कम मतदाता रामपुरखास विधानसभा में हैं, जबकि सबसे अधिक विश्वनाथगंज विधानसभा में मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed