{"_id":"5c5ee19cbdec2273a67ca030","slug":"11549722012-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरशाही छोडक़र छात्र बन गए अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरशाही छोडक़र छात्र बन गए अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरशाही छोड़कर छात्र बन गए अपर मुख्य सचिव
जीआईसी में पुरा छात्र सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे आईएएस और न्यायिक सेवा के अधिकारी
एक दूसरे से मिलकर चहक उठे अफसर, परिवार और बच्चों के बारे में पूछते रहे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के जीआईसी में शनिवार को हुए पुरातन छात्र सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे अफसरों ने अपना पद और कद भुलाकर छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। जीआईसी में दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले स्टांप विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा, राज्यपाल के सलाहकार श्यामशंकर उपाध्याय अपने बीच सहपाठियों को पाकर चहक उठे। अफसर एक-दूसरे से पारिवारिक जानकारी लेने के साथ ही बच्चों के संख्या की जानकारी करते रहे।
राजकीय विद्यालयों का क्रेज बढ़ाने के लिए शासन ने पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन करने का आदेश जारी किया है। एक माह पूर्व माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात रहे आलोक सिन्हा के कार्यकाल में यह शासनादेश जारी हुआ था। शासनादेश जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने प्रतापगढ़ जीआईसी से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वर्तमान में वह स्टांप विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शनिवार को कार्यक्रम में सहभागिता कर पुराने छात्रों से हाथ मिलाया और बच्चों को लक्ष्य केंद्रित कर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने गरीब बच्चों की सहायता के लिए 51,000 की आर्थिक सहायता देने के साथ ही प्रतिवर्ष 25,000 रुपये देने की घोषणा की। राज्यपाल के कानूनी सलाहकार श्यामशंकर उपाध्याय ने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि कालेज के बाहर नीम के पेड़ के पास दोपहर में बैठकर पढ़ाई करते थे। स्कल आने के बाद मुझे बहुत ही सुखद अनुभव हो रहा है। उन्होंने अपनी पुस्तक यूनिवर्सिटी ला इन इंडिया, द गवर्नस गाइड, लॉ आफ डिसप्लनेरी प्रोसेडिंग्स इन इंडिया बुक को राजकीय इंटर कालेज के लाइब्रेरी में रखने के लिए प्रदान किया। कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुंचे डीएम शंभु कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन सभी स्कूलों में होना चाहिए। इस मौके पर जलनिगम के जीएम बलराम सिंह, सभागार पांडेय, डॉ भूपेंद्र सिंह, डां बृजभानु सिंह, विजय श्रीवास्तव, एसपी यादव, राजकुमार सिंह, संतोष मिश्र, अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
छह केंद्रों पर बदल गए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीआईओएस एसपी यादव ने जिले के छह केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को बदल दिया है। डीआईओएस ने बताया कि सुशीला हीरालाल बालिका इंटरकालेज सुलतानपुर गौरा में राम आसरे तिवारी, आरजेएस इंटरकालेज नारंगपुर बिहार में त्रिलोकनाथ मिश्र, बीडीमिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढिंगवस विकास कुमार पांडेय, कैलाश सुभाष इंटरकालेज संडवा चंद्रिका में त्रिभुवन नाथ, आद्या प्रसाद स्मारक इंटरकालेज सिटी में हर्षदेव सिंह, गुरुकुल इंटरकालेज मनोरथपुर संडवा चंद्रिका में चंद्रेश बहादुर सिंह की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कुंभ रवाना होने लगा स्नानार्थियों का रेला
हाईवे पर थमा, भारी वाहनों का प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंभ के तीसरे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर स्नानार्थियों का रेला प्रयागराज के लिए रवाना होने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पुण्य संगम में डुबकी लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जहां हाईवे पर अलर्ट घोषित कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, रोडवेज के अधिकांश बसों को मेले में लगा दिया गया है। कुंभ स्नान का तीसरा महत्वपूर्ण स्नान पर्व सोमवार को है। संगम में डुबकी लगाने के लिए बेल्हा भक्त अभी से प्रयागराज जाने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है। भीड़ से बचने के लिए शनिवार की शाम को ही बड़ी संख्या में भक्त बसों और ट्रेनों से रवाना हुए । इधर भुपियामऊ में तैनात बीएसएफ के जवानों ने भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है। हालांकि चार पहिया वाहनों के साथ ही बसों से स्नानार्थियों का रेला दिन भर रवाना होता रहा।