फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा चंद्रिकनधाम 16-57-57

पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा चंद्रिकनधाम 16-57-57

Wed, 27 Sep 2017 05:59 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थल के रुप में विकसित होगा चंद्रिकनधाम 16-57-57
गड़वारा। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने कहा है कि मां चंद्रिकाधाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि धर्म के नाम पर राजनीति करना बंद करें और सब मिलकर चंद्रिकाधाम के विकास में अपना योगदान दें। वह बुधवार को चंद्रिकन महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन


संडवा चंद्रिका विकास खंड स्थित सिद्धपीठ मां चंद्रिकादेवी धाम में पांचवें महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने संकल्प लिया कि चंद्रिकाधाम को पर्यटन स्थल घोषित कराने के साथ ही ऐसा स्थल बनाया जाएगा कि आसपास के जिलों के लिए नजीर हो। सीडीओ राजकमल यादव ने मां चंद्रिकाधाम के विकास के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊपर है। वह चाहे आप की अपनी मां हो, या कोई देवी शक्ति। उन्होंने धाम की साफ-सफाई के लिए सभी का आह्वान किया। मेला परिसर में शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मां चंद्रिकाधाम की पौराणिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


श्री चंद्रिका प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष हरिमंगल सिंह अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व ज्योति इंटर कॉलेज किशुनगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रामअकबाल सिंह, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, दिनेश पांडेय, रायसाहब सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीण इलाकों में पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी लगने पर स्थानीय लोगों में उत्साह रहा। सीडीओ राजकमल यादव, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed