फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शिक्षकों के साथ होने वाली लूट की घटनाओं पर आक्रामक हुआ संघ 17-56-42

शिक्षकों के साथ होने वाली लूट की घटनाओं पर आक्रामक हुआ संघ 17-56-42

Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ होने वाली लूट की घटनाओं पर आक्रामक हुआ संघ 17-56-42
प्रतापगढ़। शिक्षकों के साथ आए दिन होने वाली लूट की घटनाओं से आक्रोशित कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गड़वारा चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की है। समिति के संयोजक प्यारेलाल मिश्र ने चेताया है कि अगर शिक्षकों के साथ होने वाली घटनाओं को नियंत्रित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र परिसर में बुधवार को कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की हुई बैठक में अंतू के गड़वारा चौकी इलाके में शिक्षक नेता संजय सिंह और शिक्षक गोकुल प्रसाद वर्मा के साथ हुई लूट की घटना का अभी तक खुलासा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्यारेलाल मिश्र ने कहा है कि शासनादेश के मुताबिक शिक्षक समन्वय समिति के साथ डीएम को प्रतिमाह बैठक करना चाहिए। उन्होंने पचास वर्ष की आयु पूरी करने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए चेताया है कि अगर सरकार ने इस कानून को वापस नहीं ली, तो संघ के सदस्य सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, राम चंद्र सिंह, विश्राम सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सीएल शर्मा, विनय सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, विजय प्रताप सिंह, राम अभिलाख शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed