{"_id":"5960d2e04f1c1b4e3d8b45a5","slug":"11499517664-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"और योगी आदित्यनाथ बन गए ‘बमभोले बाबा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और योगी आदित्यनाथ बन गए ‘बमभोले बाबा’
Updated Sat, 08 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सावन में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बमभोले बाबा’ बन गए हैं। जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों के लिए बाजार में आए गेरूआ वस्त्रों में योगी की धूम है। टी-शर्ट पर एक तरफ भगवान भोले शंकर तो दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। इस तरह की टीशर्ट की खासा डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने स्टॉक भी जमा कर रखा है।
सावन में कांवड़ लेकर शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िया जाते हैं। इसके लिए कांवड़िए कई दिनों से तैयारी करते हैं। इस बार कांवड़ियों के लिए बाजार सजा हुआ है। बाबागंज, पंजाबी मार्केट समेत अन्य इलाकों में आकर्षक कांवड़ के साथ कांवड़ियों की पोशाक अलग दिख रही है। कांवड़िया प्रदेश के मुख्यमंत्री और भगवान शंकर वाली टीशर्ट खूब खरीद रहे हैं। कांवड़िए अब योगी की तुलना भगवान से करने लगे हैं। गाजी पतंग वाले ने बताया कि इस टी शर्ट का दाम 110 रुपये से लेकर 160 रुपये तक है। कांवड़ियां इस टीशर्ट को पसंद कर रहे हैं। कांवड़ भी आकर्षक तरीके से बनाई गई है ताकि गंगा जल लेकर शिवालय की ओर चलने में भक्तों को दिक्कत न हो।
कांवड़ियों की सामग्री पर एक नजर
कांवड़ 60 से लेकर 120 रुपये तक
योगी टी शर्ट 110 से लेकर 160 तक
महादेव टीशर्ट 50 से लेकर 150 रुपए तक
लोअर 110 रुपये
हाफ लोअर 70 से 160 तक
मोबाइल बैग 75 से 165 तक
कांवड़ियों के प्रमुख रूट पर 63 स्थान चिन्हित
कांवड़ियों के बाबा धाम जाने के लिए प्रमुख रूटों पर 63 स्थान संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जहां पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। लगातार क्यूआरटी भ्रमण करती रहेगी। सभी वाहन 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगे। बेल्हा देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस का पहरा होगा।
विज्ञापन
इन रास्तों पर विशेष निगाह
0 कटरागुलाबसिंह- भयहरणनाथ धाम
0 कालाकांकर- संग्रामगढ़- लालगंज- घुइसरनाथ
0 देल्हूपुर- चांदपुर-भुपियामऊ-चौक घंटाघर- रखहा, ताला, दीवानगंज, सोनाही, बाबाबेलखरनाथ धाम