फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईस्कूल में पास होने के लिए चाहिए थे सिर्फ 23 अंक

हाईस्कूल में पास होने के लिए चाहिए थे सिर्फ 23 अंक

Sat, 27 Apr 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में पास होने के  लिए चाहिए थे सिर्फ 23 अंक
हाईस्कूल में पास होने के लिए चाहिए थे सिर्फ 23 अंक
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन ने बढ़ाया हौसला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली ने इस बार अधिकतर परीक्षार्थियों की नैया पार कर दी है। परीक्षार्थी सिर्फ पास ही नहीं हुए हैं, बल्कि अच्छे अंक भी हासिल किए। यूपी बोर्ड के बच्चों ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बच्चों को चुनौती दी है। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी के पास होने का प्रतिशत जहां अधिक रहा, वहीं अधिक नंबर प्राप्त कर अपनी काबिलियत भी साबित की है।
सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर हुई यूपी बोर्ड परीक्षा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ा दिया है। इस बार की विद्यार्थियों को पास होने की चिंता नहीं थी, बल्कि अच्छे अंक पाने की होड़ लगी रही। परीक्षा में लिखित परीक्षा सिर्फ 70 अंकों की हुई थी, जबकि 30 अंक कॉलेज के ही शिक्षकों ने दिए थे। जिसमें अधिकांश बच्चों को पूर्णांक ही प्रदान कर दिया गया था। कॉलेजों में होने वाले आंतरिक परीक्षा में विद्यार्थियों को जहां कम-कम दस अंक पाना आवश्यक था, वहीं लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सिर्फ 23 अंक चाहिए थे। दस-दस अंक की होने वाली आंतरिक परीक्षा अगस्त, अक्तूबर और दिसंबर माह में होने के बाद नंबर सीधे बोर्ड को भेजा गया, जिसे लिखित परीक्षा में जोड़कर रिजल्ट प्रकाशित किया गया। शनिवार को अपनी सफलता देखकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। अपेक्षा से अधिक अंक पाने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आंतरिक मूल्यांकन का परिणाम रहा कि इस वर्ष जहां बच्चे अधिक उत्तीर्ण हुए हैं वहीं उनके नंबर पाने का प्रतिशत भी अधिक रहा है। शिक्षक भी मान रहे हैं कि विद्यार्थियों के अंकों में जो बढ़ोतरी हुई है, इसकी वजह सतत आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली है।
विज्ञापन


क्या है ग्रेडिंग प्रणाली
हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन करते समय शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को प्रश्न के हिसाब से अंक प्रदान किया है। कॉपी के ऊपरी भाग पर अंक के साथ ग्रेड प्रदान किया गया है। पास होने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम डी ग्रेड पाना आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक ग्रेड
91-100 ए1
81-90 ए2
71-80 बी1
61-70 बी2
51-60 सी1
41-50 सी2
33-40 डी
31-32 ई1
20 से कम ई2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed