फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   राहत: 40 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया माल गोदाम रोड

राहत: 40 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया माल गोदाम रोड

Mon, 25 Feb 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
राहत: 40 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया माल गोदाम रोड

विज्ञापन
फोटो----
40 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया माल गोदाम रोड
सीसी रोड के साथ फुटपाथ पर बनेगा इंटरलाकिंग
दो साल से नागरिक कर रहे थे सड़क के लिए संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नया माल गोदाम रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नागरिकों का आंदोलन रंग लाया। लोक निर्माण विभाग 40 लाख की लागत से सीसी सड़क बनाएगा। फुटपाथ पर इंटरलाकिंग बिछेगी। इसके लिए लोनिवि कार्यालय ने ई टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।
भंगवा चुंगी से रेलवे क्रासिंग तक बदहाल सड़क के चलते लोगों को पैदल चलना तक दूभर हो गया था। सुर्खी साइडिंग से गुजरने वाले भारी वाहनों के चलते पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे उस मार्ग से चलना दुश्वार है। सड़क की मरम्मत को लेकर काफी दिनों से नागरिक आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को भी लोगों ने जाम लगाया था। जिससे भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। यहां तक कि लोगों को समझाने पहुंचे सदर विधायक को भी लोगों ने खरीखोटी सुनाई। जिलाधिकारी मार्कांडेय शाही तक भी बात पहुंची। लोनिवि और नगर पालिका के बीच सड़क को लेकर चल रही नूराकुश्ती की भी जानकारी हुई। अब नया माल गोदाम रोड की सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनवाया जाएगा। भंगवा चुंगी से लेकर रेलवे क्रासिंग तक रोड सीसी बनेगा। फुटपाथ पर इंटरलाकिंग बिछाई जाएगी। सीसी रोड निर्माण के लिए ई टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताकि जल्द से जल्द सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सके। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि ई टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है ताकि मार्च के पहले सप्ताह में टेंडर से संबंधित कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

इनसेट-----
बनने के बाद लोनिवि करेगा नगर पालिका को सड़क हैंडओवर
भंगवाचुंगी से लेकर रेलवे क्रासिंग तक की जर्जर सड़क बनवाने के बाद लोनिवि इसे नगर पालिका को हैंडओवर करेगा। कुछ दिनों पहले लोनिवि ने नगर पालिका को बदहाल सड़क हैंडओवर करने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन पालिका प्रशासन यह कहते हुए सड़क हैंडऔवर करने से इनकार कर दिया था कि उसके पास इतने रुपये नहीं है कि सड़क बनवाई जा सके। नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि सड़क बनने के बाद लोनिवि से हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
शहरियों संग ग्रामीणों को हो रही थी परेशानी
भंगवा चुंगी से नया माल गोदाम रोड पर शहरियों के साथ ही ग्रामीण अंचल के लोगों का आना जाना दिन रात लगा रहता है। पश्चिमी सहोदरपुर, करनपुर, पूरे नरसिंहभान, सियाराम कालोनी, भंगवा, महुआर, कादीपुर, खजुरनी, पूरे मोहन, कीना का पुरवा, औवार, नमकशायर समेत अन्य गांव के लोगों का इस मार्ग से आना जाना रहता है। सड़क की खराब दशा के चलते लोगों ने इस रास्ते से आना जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed