फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जान हथेली पर लेकर आते-जाते हैं लोग

जान हथेली पर लेकर आते-जाते हैं लोग

Fri, 12 Jan 2018 08:01 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
जान हथेली पर लेकर आते-जाते हैं लोग
प्रतापगढ़। शहर मेें जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों से कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अनदेखी से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं और मौतें भी हो चुकी हैं।प्रतिदिन लोग जान हथेली पर लेकर गुजरते हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शहर में करीब 350 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। 100 केवीए, 62 केवीए व 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों को पोल पर ही व्यवस्थित कर आपूर्ति की जा रही है, जबकि इससे अधिक क्षमता यानी ढाई सौ केवीए के अधिकांश ट्रांसफार्मरों को विद्युत विभाग ने बगैर चबूतरे के ही जमीन पर रख दिया है। इससे आए दिन कोई न कोई चपेट में आकर झुलसता रहता है। कई मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। बलीपुर, पल्टन बाजार, सप्लाई आफिस, बलीपुर, तिलक कालेज, पुराना माल गोदाम, बलीपुर तहसील के सामने, श्रीराम तिराहा, जिला महिला अस्पताल समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान हैं जहां जमीन पर रखे ये ट्रांसफार्मरों से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर जाली तक नहीं लगाई गई है। ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाला तार इतना नजदीक है, सड़कों से गुजरने वाले लोगों के वाहन अनियंत्रित हो जाए तो सीधे ट्रांसफार्मर की जद में आ जाएगा। जिला महिला अस्पताल, पल्टन बाजार, सदर तहसील के सामने आदि ये ऐसे स्थान हैं, जहां प्रतिदिन लोग जान हथेली पर लेकर गुजरते हैं। इतना ही नहीं इन ट्रांसफार्मरों के आसपास लोग दुकान भी लगाते हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने पर आसपास से गुजर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ चुकेे हैं। इस संदर्भ में बाबागंज एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को चबूतरे पर रखा गया है। जमीन पर रखने की जानकारी नहीं है। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed