फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   110 candidates filled the form to contest elections, 92 spotless

110 प्रत्याशियों में बसपा के एक को छोड़ सभी प्रत्याशी बेदाग

Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
110 candidates filled the form to contest elections, 92 spotless
प्रतापगढ़। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 110 उम्मीदवारों में से 92 बेदाग छवि के हैं। कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के खिलाफ सर्वाधिक बीस मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर खास से भाजपा के उम्मीदवार नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार के खिलाफ भी 11 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिले की सदर, विश्वनाथगंज, रानीगंज, पट्टी, रामपुर खास, बाबागंज और कुंडा विधानसभा सीट से कुल 110 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों के साथ छोटे दल और निर्दल उम्मीदवार भी हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र के साथ आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी। बसपा के सात प्रत्याशियों में से सिर्फ कुंडा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए मोहम्मद फहीम उर्फ पप्पू के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। छह अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर कुंडा से प्रत्याशी गुलशन यादव पर कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा पट्टी से प्रत्याशी राम सिंह पटेल पर छह मुकदमे लंबित हैं। इसके अलावा बाबागंज विधानसभा से सपा के प्रत्याशी गिरीशचंद्र के खिलाफ प्रयागराज और प्रतापगढ़ में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं भाजपा से रानीगंज विधानसभा के प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा पर तीन मुकदमे लंबित हैं। प्रतापगढ़ सदर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं। रामपुर खास से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए नागेश प्रताप सिंह पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस से रामपुर खास विधानसभा की प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के नामांकन के समय दिए गए शपथपत्र में छह मामले लंबित होने का जिक्र है, लेकिन लालगंज पुलिस ने इन मामलों से उनका नाम हटा दिया है। वहीं सदर प्रतापगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के ऊपर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर एक, जबकि बाबागंज से जनसत्ता दल के उम्मीदवार विनोद सरोज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा छोटे दलों व दो निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं से बसपा ने बनाई दूरी
बसपा नेतृत्व ने इस बार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं से दूरी बना ली है। बसपा ने चुनाव के लिए आवेदन करने वालों का चयन करते समय इस बात का ख्याल रखा। सदर से उम्मीदवार आशुतोष त्रिपाठी, रानीगंज से अजय यादव, विश्वनाथगंज से संजय त्रिपाठी, रामपुर खास से बांकेलाल पटेल, बाबागंज से सुशील गौतम, पट्टी से फूलचंद्र मिश्रा द्वारा दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, उनके खिलाफ एक भी आपराधिक केस नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed