फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 thousand farmers who filled refund did not get respect fund

रिफंड भरने वाले 11 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि

Fri, 19 Nov 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 thousand farmers who filled refund did not get respect fund
किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के आवेदन का सत्यापन अब केंद्र सरकार नए तरीके से करा रही है। प्राइवेट नौकरी कर रिफंड दाखिल करने वाले किसानों को अब तय मानक के अनुसार ही योजना का लाभ मिलेगा। साल में 40 हजार से अधिक कमाई करने वाले किसानों को अब सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में किसान सम्मान निधि का लाभ लगभग साढ़े चार लाख किसानों को मिल रहा है। तीन माह से केंद्र सरकार योजना का लाभ लेने वाले किसानों के आवेदन संबंधित अभिलेखों की जांच करा रही है। प्राइवेट नौकरी कर मामूली जमीन के मालिकों को अब किसान सम्मान निधि मिलना बंद हो गई है। कृषि विभाग कार्यालय में ऐसे लोग जानकारी लेने गए तो मायूस हो गए।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 40 हजार से अधिक कमाई कर रिफंड दाखिल करने वाले लोगों का आवेदन अमान्य हो रहा है। जिले से लगभग 11 हजार किसानों को सम्मान निधि अब नहीं मिलेगी। ये लोग रिफंड दाखिल करते हैं। इनकी कमाई को देख मंत्रालय के कर्मचारी वेबसाइट की मदद से इनको अपात्र घोषित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार से पैनकार्ड लिंक कराने से हुई मुश्किल
दरसअल रिफंड दाखिल करने के लिए आधारकार्ड से पैनकार्ड को लिंक करना आवश्यक है। किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले पात्र लाभार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले किसानों को यदि वर्षभर के वेतन से टीडीएस कटौती की धनराशि वापस लेनी है तो रिफंड दाखिल करने के दौरान पैनकार्ड की मदद आवश्यक है। पैनकार्ड आधारकार्ड से लिंक है। इस कारण गड़बड़ी को रोकने में सत्यापन करने वाले कर्मचारियों को आसानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed