फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   105 ANM centers to be built under PM Bhim scheme

पीएम भीम योजना के तहत बनेंगे 105 एएनएम सेंटर

Thu, 20 Oct 2022 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
105 ANM centers to be built under PM Bhim scheme
105 ANM centers to be built under PM Bhim scheme
गर्भवती महिलाओं के साथ प्रसव पीड़िताओं की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में 105 स्वास्थ्य उपकेंद्रों (एएनएम सेंटर) का निर्माण कराने जा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ ही प्रसव पीड़िताओं को इलाज के लिए सीएचसी और पीएचसी के चक्कर नहीं काटने होंगे। गांव में ही स्थापित एएनएम सेंटर पर उनकी जांच और इलाज का इंतजाम रहेगा। इतना ही नहीं प्रशिक्षित एएनएम प्रसव पीड़िताओं का प्रसव भी कराएंगी।
विज्ञापन

जिले में 460 एएनएम सेंटर हैं। इनमें अधिकतर सेंटर जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं। जिसके चलते एएनएम रात तो दूर दिन में भी सेंटर में नहीं बैठतीं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर जिले में पीएम भीम योजना के तहत 75 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराए जाने की का प्रस्ताव भेजा था। वहीं 15 वें वित्त आयोग से 30 एएनएम सेंटर की स्थापना के लिए पत्र भेजा गया था। जिले में कुल 105 एएनएम सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने जिले में 105 एएनएम सेंटर निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी। हालांकि इस कार्य के पहले चरण में सेंटर कहीं और नहीं बल्कि उन स्थानों पर बनेगा, जहां के भवन जर्जर हो गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि नए एएनएम सेंटर के लिए भवन निर्माण की संस्तुति मिली है। जल्द ही भवन निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed