फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टूटने लगा ओवरब्रिज के पिलर नंबर पांच का लिंटर

टूटने लगा ओवरब्रिज के पिलर नंबर पांच का लिंटर

Tue, 14 May 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
टूटने लगा ओवरब्रिज के पिलर नंबर पांच का लिंटर
फोटो 00
विज्ञापन

टूटने लगा ओवरब्रिज के पिलर नंबर पांच का लिंटर
अलर्ट हुआ प्रशासन, आधी रात रेलवे क्रासिंग के समीप रखे बोल्डर हटाकर साफ कराया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। भुपियामऊ चौराहे पर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर आवागमन कभी भी बाधित हो सकता है। ओवरब्रिज के पिलर नंबर चार के साथ ही अब पिलर नंबर 5 का भी लिंटर टूटने लगा है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। राजमार्ग पर आवागम बाधित न हो, इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने आधी रात ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रासिंग के समीप रखे बोल्डर को जेसीबी से हटवाया। उधर, दिनभर टूटे पिलर के लिंटर की मरम्मत का कार्य चला।
एक महीने पहले भुपियामऊ चौराहे पर लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज के पिलर नंबर चार का लिंटर अचानक टूट गया था। हादसे में दो राहगीर घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों का आक्रोश देख आनन-फानन में ओवरब्रिज के टूटे लिंटर को दुरुस्त कराया गया था। सोमवार दोपहर एक बार फिर पिलर नंबर चार का लिंटर भरभराकर नीचे आ गया। हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पिलर नंबर पांच का लिंटर भी टूटा नजर आया। फौरन इसकी सूचना एनएच के अधिकारियों को दी। एनएच के अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेकर प्रशासन को अलर्ट कर दिया। इस पर रात में नगर कोतवाल पुलिस भुपियामऊ पहुंची। जेसीबी से ओवरब्रिज के नीचे का अवरुद्ध रास्ता साफ कराया। क्रासिंग के समीप करीब एक घंटे तक जेसीबी द्वारा बोल्डर हटाए गए, ताकि पिलर टूटने से ओवरब्रिज का रास्ता अवरुद्ध हो तो नीचे के रास्ते के सहारे वाहन को निकाला जा सके और राजमार्ग बाधित न हो। वहीं मंगलवार को पिलर नंबर चार की मरम्मत का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

आसमान में बादल, उमस ने निकाला दम
अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी बरकरार रहा। आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ जारी रही। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया था। शहर से लेकर गांव तक अंधड़-बारिश से अफरातफरी मची रही। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। मगर इसके बाद भी उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। माना जा रहा था कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। मंगलवार को दिनभर पश्चिमी हवाएं सितम ढाती रहीं। बीच-बीच में बादलों व सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इससे उमसभरी गर्मी का असर बरकरार रहा। हालांकि शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, भगवाचुंगी, स्टेशन रोड, सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में भीड़-भाड़ रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मगर उमसभरी गर्मी से उनका बुरा हाल रहा। लोगों का गर्मी के कहर से बेहाल रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार रहा।
झलकी आस्था, कलशयात्रा में गूंजे मंगलगीत
भवानीपुर गांव में वैदिकमंत्रों के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। भवानीपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य वैदिकमंत्रों के बीच गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश लिए महिलाओं ने गांव- गांव भ्रमण कर श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य बताए। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।

गोपाल शरण देवाचार्यजी महराज ने वैदिकमंत्रों के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। महिलाएं मगलगीत का गायन करती हुई गांव भ्रमण को निकलीं। भवानीपुर से महिलाएं कलश लेकर अंतू, गणेशपुर, अमरपुर, होते हुए जालिपा देवी धाम पहुंची। यहां कलश यात्रा समाप्त हुई। इसके बाद मंत्रों के बीच कलश पूजन हुआ और सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की मुख्य यजमान श्रीमती शकुंतला पंाडेय पत्नी स्व. मनीश्वरदत्त पंाडेय न वेदीपूजन कर कथा श्रवण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भीड़ कथा श्रवण को उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed