{"_id":"5c06b79cbdec2241950dc8a5","slug":"101543944092-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेचने की मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेचने की मिली छूट
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान अब किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। मगर धान बेचने की छूट उन्हीं किसानों को दी गई है, जिन्होंने विभाग में अपना पंजीकरण करा रखा है। अभी तक जिले में 46,000 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को धान बेचने के लिए क्रय केंद्र तय किए गए थे। मगर डीएम की पहल पर जिले के किसानों को यह छूट मिल गई है कि वह किसी भी केंद्र पर अपना धान बेच सकते हैं। एक नवंबर से हो रही धान खरीद में अभी तक 46,000 मीट्रिक टन धान खरीदने में सफलता मिली है। जिले के 46 केंद्रों पर होने वाली धान खरीद के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रभारियों को हिदायत दी गई है धान लेकर किसी भी किसान को वापस न किया जाए।