{"_id":"5b82ef2842c792465f7cf479","slug":"101535307560-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते में ही जवाब दे गईं खटारा बसें, बहनों को झेलनी पड़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रास्ते में ही जवाब दे गईं खटारा बसें, बहनों को झेलनी पड़ी मुसीबत
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रोडवेज की खटारा बसों ने योगी सरकार के रक्षाबंधन पर बहनों का फ्री सफर कराने के आदेश पर पानी फेर दिया। प्रतापगढ़ डिपो की कई बसें रविवार को रास्ते में ही खराब हो गईं। इससे भाइयों को राखी बांधने उनके घर जा रही बहनों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो बसें सही थीं, उनमें चढने के लिए मारामारी हो रही थी। डिपो में बसें कम पड़ गईं। लंबी दूरी के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन लोकल सवारियों के लिए एक भी बस नहीं थी।
योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक के लिए महिलाओं का किराया माफ कर दिया था। रविवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों के घर जाने के लिए बस पकडने रोडवेज डिपो पहुंचीं। यहां बसों का अकाल था। कुछ खटारा बसें खड़ी थीं। जो चालू हालत में थीं, उनमें बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। महिलाएं बस में सवार होने के लिए धक्कामुक्की करती रहीं। किसी तरह खड़े होकर सफर किया। वहीं तमाम महिलाओं ने डग्गामार वाहनों और प्राइवेट बसों का सहारा लिया।