फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pramod Krishnam said: Danger looms over India, Hindus are being persecuted in Bangladesh

प्रमोद कृष्णम बोले: भारत पर मंडरा रहा खतरा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, मोदी सरकार उनकी मदद करे

Tue, 06 Aug 2024 07:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और अराजकता को लेकर कहा कि यह खतरा दुनिया और भारत पर मंडरा रहा है। भारत सरकार को बांग्लादेश और पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखनी पड़ेगी। कहा कि इस वक्त देश में विपक्ष तानाशाह नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Pramod Krishnam said: Danger looms over India, Hindus are being persecuted in Bangladesh
अमरोहा में वार्ता करते प्रमोद कृष्णम - फोटो : संवाद

विस्तार

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट और अराजकता को लेकर कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह खतरा दुनिया और भारत पर मंडरा रहा है। जो इंसानियत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है। कहा कि भारत पर जो खतरा मंडरा रहा है, वह विचारधारा का है।

विज्ञापन


भारत की सरकार को बांग्लादेश और पाकिस्तान की गतिविधियों पर नजर रखनी पड़ेगी। हम सियासत के लिए देश की बलि नहीं चढ़ा सकते। सियासत देश के लिए होनी चाहिए। मंगलवार को सैदनगली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रेसवार्ता करते हुए कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सुरक्षा प्रथम है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में बने हालातों से राष्ट्र की सुरक्षा को भी भयंकर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने तानाशाही पर पूछे गए सवाल पर कहा कि मुझे तो इस वक्त विपक्ष तानाशाह नजर आ रहा है। विपक्ष इस देश की सत्ता पर कब्जा करना चाहता है। इस देश की संपदा को लूटना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारें सब ने चलाई हैं। जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक सरकारें चलीं। अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। अयोध्या का मामला हो या संसद निर्माण, अनुच्छेद 370 हो या सुप्रीम कोर्ट का कोई निर्णय, विपक्ष को संविधान में विश्वास नहीं है।

हर बात का विरोध करना गलत है। विपक्ष ने नरेंद्र मोदी से नफरत करते-करते देश से नफरत करना शुरू कर दिया है। जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में भारतीय मूल के लोगों और हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि किसी भी तरह से उनकी मदद की जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाकर बांग्लादेश में बने हालातों और समस्या का समाधान करने के सकारात्मक प्रयास होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed