फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Popular slogans of Uttar Pradesh Chief Minister CM Yogi Adityanath statement of Bangladesh

Yogi Adityanath: 'बंटेंगे तो कंटेंगे' के बाद योगी के तरकश में 'बाबर' नाम का अस्त्र; पढ़ें सीएम के चर्चित बयान

Fri, 06 Dec 2024 06:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Dec 2024 06:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल यानी गुरुवार को अयोध्या में कहा कि 500 वर्ष पहले बाबर के सिपहसालार ने अयोध्या में जो कृत्य किया था वही आज संभल व बांग्लादेश में हो रहा है। जिसके बाद इसकी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Popular slogans of Uttar Pradesh Chief Minister CM Yogi Adityanath statement of Bangladesh
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने नारों और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे 'बंटेंगे तो कटेंगे' या 'एक रहिए, नेक रहिए' हो। अब एक बयान- '500 साल पहले जो बाबर ने किया... वही संभल व बांग्लादेश में हो रहा' को लेकर विपक्ष सीएम योगी पर निशाना साध रहा है। लेकिन सीएम के नारों की गूंज के आगे विपक्ष का हर वार फीका प्रतीत होता है। राजनीतिक जानकार भी उत्तर प्रदेश में हाल ही में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का निहितार्थ यही नारे मान रहे। वोटों की गोलबंदी में सीएम योगी के नारे रामबाण साबित हुए। आइए जानते हैं सीएम योगी के कुछ चर्चित बयान और नारे-

विज्ञापन

'500 साल पहले जो बाबर ने किया... वही संभल व बांग्लादेश में हो रहा'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल यानी गुरुवार को अयोध्या में कहा कि 500 वर्ष पहले बाबर के सिपहसालार ने अयोध्या में जो कृत्य किया था वही आज संभल व बांग्लादेश में हो रहा है। तीनों की प्रकृति-डीएनए एक है। उन्होंने यह बात रामायण मेला समिति की ओर से आयोजित 43वें रामायण मेले का रामकथा पार्क में शुभारंभ करते हुए कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक रहिए, नेक रहिए, ये समय बंटने का नहीं'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के दौरान आयोजित एक रैली में लोगों से एकजुट रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि 'एक रहिए, नेक रहिए'। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये समय बंटने का नहीं है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से कर डाली और कहा कि जिस तरह से मुगल बादशाह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह से आलमगीर आलम ने राज्य को लूटा। बता दें कि आलमगीर आलम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन

'चुनाव के बाद गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे शांत हो जाएगी'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कहा था कि प्रदेश में कानून का राज कायम करने के बावजूद चुनाव आते ही कुछ गुंडों की गर्मी बढ़ने लगती है। चुनाव परिणाम आने के बाद इन गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे कर शांत होती जाएगी। 

'माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे'
बीते साल फरवरी महीने में यूपी विधानमंडल सत्र के दौरान सदन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया था और कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हम 'माफियाओं के खिलाफ हैं, उन्हें मिट्टी में मिला देंगे'। 

 

'पहले एकजुट होते तो न होती गुलामी'

यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर उप चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा था कि 'पूरा समाज एक भाव और एक साथ लड़ाई लड़ता है, तब सफलता मिलती है। देखिए, एक भाव की सरकार केंद्र और राज्य में आई तो जो 500 साल में नहीं हुआ, वह 2 साल में हो गया। 500 साल पहले भी ऐसी ही एकता का परिचय दिया होता तो गुलामी का मुंह न देखना पड़ता'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed