{"_id":"5836b9fb4f1c1b462413c7b5","slug":"political-profile-of-ashutosh-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन धन की वजह से किसान और गरीब परिवार सुविधाओं का उठा रहे लाभ:आशुतोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन धन की वजह से किसान और गरीब परिवार सुविधाओं का उठा रहे लाभ:आशुतोष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 1 दिसंबर को रानीगंज पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा की तैयारियों में लगे भाजपा नेता आशुतोष मिश्र ने एक सभा में कार्यकर्ताओं और रानीगंज की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने और नित नए कार्यकर्मों द्वारा लाए जा रहे परिवर्तनों का संदेश पहुंचाने के लिए प्रदेश में चार परिवर्तन रथ निकल पड़े हैं।'
विज्ञापन
आशुतोष मिश्र ने संबोधन में कहा कि जन धन योजना के जरिए देश के उन लोगों तक बैंकिंग व्यवस्था की सहूलियत पहुंचाने की कोशिश की गयी जिन्होंने आजादी के 68 साल बाद तक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नहीं उठाया था। उन्होंने कहा कि 2014 में रिकॉर्ड स्तर पर भारत में गरीबों और पिछड़ों के जन धन खाते खोले गए। इस क्रांतिकारी परिवर्तन के बाद आज भारत के 90 प्रतिशत परिवारों के पास अपने बैंक खाते हैं और वो बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने आगे कहा, 'पहले एक गरीब मजदूर किसी भी तरह के बीमा का फायदा नहीं उठा पाता था पर आज अपने जन धन खाते के जरिए इन सुविधाओं का लाभ उठा रहा है। जनधन खाता होने की वजह से आज किसान सरकार द्वारा दी जा रही फसल बीमा की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। जल्द ही सरकार और नए कल्याणकारी योजना का पैसा इन्हीं जनधन खातों में सीधे पहुंचाना शुरू करेगी जिससे गरीबों का पैसा गरीबों तक पहुंचेगा।'
विज्ञापन
विमुद्रीकरण पर आशुतोष बोले,'आज विमुद्रीकरण होने के बाद गरीब अपनी विमुद्रित नकदी को जमा कर रहा है जिससे काला धन और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नकली नोटों की अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए उठाए गए सरकार के विमुद्रीकरण के निर्णय को सफलता मिली है।'
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उज्जवला योजना के तहह गरीब परिवारों को मिली रसोई गैस की सुविधा क जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'कुछ साल पहले गांव के एक गरीब परिवार में रसोई गैस का सपना हुआ करता था उस परिवार की औरतें चूल्हे के धुएं में अपना आधा जीवन गुजार देती थीं। इसकी वजह से कम उम्र में ही उन्हें कई बीमारियां हो जाती थीं। प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना से 5 करोड़ गरीब ग्रामीण परिवारों को रसोई गैस की सुविध मिलेगी। अब तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक डेढ़ करोड़ गरीब परिवार इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
ग्रामीण औरतें रसोई गैस का इस्तेमाल करेंगी तो उनके स्वास्थ्य सुधरेगा। इतने बड़े स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए मोदी जी ने उन परिवारों को गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए कहा जिन्हें सब्सिडी की कोई जरूरत नहीं थी। मोदी जी के एक आह्वान पर भारत में एक करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी जिसका सीधा फायदा सरकार ने ऐसी याजनाओं को शुरू करके गरीब जनता तक पहुंचाया।'
1 दिसंबर को रानीगंज में आने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लोगों से भारी संख्या में आने का आह्वान करते हुए आशुतोष ने कहा कि मोदी जी ने प्रत्येक परिवर्तनकारी योजना को जनआंदोलन बनाने की कोशिश की है और वो इसमें सफल भी रहे हैं। इन्हीं परिवर्तनकारी कदमों का पूरा-पूरा फायदा उत्तर प्रदेश की जनता को पहुंचाने के लिए प्रदेश में इस समय बड़े परिवर्तन की जरूरत है।