फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Zainul and Ishaan selected for the 48th National Sub Junior Volleyball Championship

Pilibhit News: जैनुअल व ईशान का 48वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Zainul and Ishaan selected for the 48th National Sub Junior Volleyball Championship
चयनित ​खिलाड़ी।
पीलीभीत। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों जैनुअल आब्दीन व ईशान रजा खान ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। दोनों का चयन 48वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश के संभावित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अवैतनिक सचिव सुनील तिवारी के पत्र के अनुसार, 3 से 6 फरवरी तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के 18 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 13 से 22 फरवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में आयोजित होगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी 24 से 28 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले के ईशान रजा खान अकाल एकेडमी पूरनपुर में कक्षा 10 के छात्र हैं, जबकि जैनुअल का चयन वर्ष 2024 में उच्च प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज स्थित वॉलीबॉल छात्रावास में हुआ था। दोनों खिलाड़ी गांधी स्टेडियम पीलीभीत में कोच प्रशांत कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed