{"_id":"8001456f434a43445743a6a94456c3c3","slug":"youth-jump-in-rever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने नदी में लगाई छलांग
Pilibhit
Updated Fri, 17 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से परेशान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी (ईदगाह) निवासी 25 वर्षीय प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह देवहा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर घर वाले और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से शव को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बरेली हाइवे पर स्थित देवहा नदी पर पहुंचे कांशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी प्रमोद ने शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने हादसे की जानकारी उसके घर वालों को दी। जिससे घर में चीख पुकार मत गई। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका है। नदी में कूदे प्रमोद के छोटे भाई दीपक ने बताया कि उसका भाई प्रमोद कपड़ों की सिलाई करता था और काफी समय से बीमार चल रहा था। वह घर से सुबह करीब आठ बजे निकला था। उसने आशंका जताई है कि भाई ने बीमारी से परेशान होकर नदी में कूद गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि युवक की काफी खोजबीन कराई गई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन