{"_id":"64f0e16d05182c8d5c058c94","slug":"youth-injured-in-accident-dies-report-on-driver-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3486-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हादसे में घायल युवक की मौत, वाहन चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हादसे में घायल युवक की मौत, वाहन चालक पर रिपोर्ट
Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। वाहन की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान राजस्थान में मौत हो गई। पुलिस ने राजस्थान के नागौर के फिरवासी जसवंतगढ़ निवासी रामनिवास की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 14 अगस्त को असम हाईवे पर एक ढाबे के समीप हुई थी। राजस्थान के नागौर के फिरवासी जसवंतगढ़ निवासी रामनिवास ने बताया कि उनका भतीजा राकेश और गांव का ही विकास पूरनपुर क्षेत्र में जल निगम की ओर से बोरिंग का काम करने आए थे। दोनों 14 अगस्त को बाइक से काम के सिलसिले में जा रहे थे। असम हाईवे पर एक ढाबे के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें राजस्थान ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रामनिवास की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।