फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth from Bareilly drowns in canal body recovered after 22 hours in Pilibhit

Pilibhit News: गोताखोरों ने 22 घंटे बाद बरामद किया युवक का शव, नहाने के दौरान नहर में डूबा था बरेली का मनीष

Sun, 07 Jun 2026 03:55 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 03:55 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा इलाके में शनिवार को खारजा नहर में डूबे युवक का शव रविवार दोपहर को बरामद कर लिया गया। मनीष नाम का युवक बरेली का रहने वाला था। वह दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूमने आया था। 

विज्ञापन
youth from Bareilly drowns in canal body recovered after 22 hours in Pilibhit
खारजा नहर में डूबा था मनीष - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में एसएसबी कैंप के पास शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसएसबी की ओर से शनिवार से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में सफलता नहीं मिलने पर रविवार को गोताखोरों की मदद ली गई। दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने युवक का शव नहर से बाहर निकाला।

विज्ञापन

youth from Bareilly drowns in canal body recovered after 22 hours in Pilibhit
गोताखोर - फोटो : संवाद
दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक 
बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव डारिया बीरम नगला निवासी मनीष उर्फ आकाश राठौर (21 वर्ष) पुत्र बहादुर अपने आठ दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूमने आया था। सभी युवक पहले शारदा सागर डैम क्षेत्र में गए और बाद में खारजा नहर में नहाने लगे। इसी दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया था। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और वह पानी में लापता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में मचा कोहराम 
सूचना पर पहुंची एसएसबी और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मोटर बोट के सहारे देर शाम तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को बुलाए गए गोताखोरों ने कई घंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed