{"_id":"6afc9cbcf85cb7ec90038f97","slug":"youth-encouraged-to-register-as-voters-urged-to-help-strengthen-democracy-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173511-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवाओं को मतदाता बनने के लिए किया जागरूक, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवाओं को मतदाता बनने के लिए किया जागरूक, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील
Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत- प्रशासन
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को एसएन इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर इंतजार खान ने विद्यार्थियों से पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए जागरूक करने की अपील की।
बताया कि जो युवा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या 18 वर्ष के हो चुके हैं, वे फॉर्म संख्या-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के साथ ही संबंधित बूथ पर बीएलओ के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के ऐसे लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने को कहा, जिनका अभी तक वोट नहीं बना है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, लिंग और अन्य विवरणों में संशोधन कराने या मतदाता पहचान पत्र बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। है।