{"_id":"59a170944f1c1b8e1d8b46e0","slug":"youth-duped-by-fake-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूज चैनल में संवाददाता बनाने के नाम पर ठगे 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज चैनल में संवाददाता बनाने के नाम पर ठगे 30 हजार
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल में कस्बा स्तर पर संवाददाता बनाने के नाम पर युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। उसको एक नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कनपरी निवासी रमेश राजपूत ने बताया कि पीलीभीत के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी नसीम अख्तर ने खुद को एक न्यूज चैनल का जिला प्रभारी बताते हुए उससे मुलाकात की। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर उसको संवाददाता बनाने को कहा। इसके बदले में आरोपी ने पीड़ित से 30 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी ली। पीड़ित का कहना है कि उसने सोलह हजार नकद और बकाया चेक से भुगतान किया। एक महीने बाद टीवी चैनल का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इस पर बताया कि पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। आरोप है कि विज्ञापन के नाम पर आरोपी ने बीस हजार रुपये अलग से लिए। इसके बाद भी दस हजार की मांग की जाती रही। काफी जानकारी करने के बाद पीड़ित को पता लगा कि ब्लॉक स्तर पर चैनल का कोई संवाददाता नियुक्त नहीं होता है। इसकी जानकारी होने पर आरोप है कि जब रुपये वापस मांगे गए तो पीड़ित को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया गया। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।