{"_id":"6af359dbc97734d6f30a2a5a","slug":"youth-drinks-pesticide-after-quarrel-condition-critical-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172968-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कलह के बाद युवक ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कलह के बाद युवक ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर
Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। घरेलू कलह में युवक ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका 31 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार का सोमवार शाम को घर में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र ने नगरा गांव में रहने वाली अपनी बहन को फोन पर कीटनाशक पीने की बात कही। बहन की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसकी तलाश में निकले, जहां भैसाई पर्वतपुर के पास वह सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। परिजन दौड़कर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद