फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth commits suicide by hanging in cattle shelter

पशुशाला में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in cattle shelter
घटना की जानकारी देता मृतक आकाश का भाई। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बहदिया निवासी आकाश कुमार (30) का शव उसी की पशुशाला में फंदे से लटका मिला। सुबह मां पशुओं को चारा डालने गई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहदिया निवासी सूरजपाल ने बताया कि उसका भाई आकाश मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी मन्नी देवी और बच्चे अनमोल, रतनलाल, रीना हैं। बृस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। आकाश भी घर में सो गया था। रात में किसी समय आकाश ने घर के बाहर बनी पशुशाला में जाकर प्लास्टिक की रस्सी से बल्ली के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े चार बजे जब मां विद्यावती पशुओं को चारा डालने गईं तो फंदे पर भाई को लटका देखा। शव देखकर घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जिला मुख्यालय भेज दिया। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने परिवारवालों से जानकारी की तो मुख्य कारण नहीं बता पाए। सूरजपाल ने बताया कि पिछले दिनों से भाई परेशान दिखाई दे रहे थे मगर परिवारवालों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed