फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth body found in sugarcane field family alleges murder in Pilibhit

Pilibhit News: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, छह दिन से था लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 11:39 AM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक शिवकुमार का शव रविवार सुबह गन्ने के खेत से मिला। वह एक जून से लापता था। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। शिवकुमार पर 20 मई को सूरजपाल के पोल्ट्री फार्म में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth body found in sugarcane field family alleges murder in Pilibhit
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के हरहरपुर धुरा गांव निवासी शिवकुमार (20 वर्ष) का शव रविवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से बरामद हुआ। युवक एक जून की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों ने उसी दिन अमरिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन




रविवार सुबह खेत स्वामी प्रेमपाल फसल देखने पहुंचे तो खेत से दुर्गंध आने पर उन्हें आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन करने पर गन्ने के बीच शिवकुमार का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर सीओ सदर नताशा गोयल और अमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आग लगाने के आरोप में दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
परिजनों का आरोप है कि 20 मई को गांव निवासी सूरजपाल के पोल्ट्री फार्म में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें उसने शिवकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक जून को दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन उसी दिन शिवकुमार अचानक लापता हो गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने सूरजपाल पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य 
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने गहनता से छानबीन कर साक्ष्य संकलित किए। आठ दस पुलिसकर्मियों के साथ फोरेंसिक टीम ने पूरे खेत की खाक छानी। सीओ और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सीओ नताशा गोयल ने बताया कि खेत में युवक का शव मिला है। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed