फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children showed talent at the school's anniversary

Pilibhit News: स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent at the school's anniversary
एसपीएस बल्लभनगर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभासांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत क - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। एसपीएस बल्लभनगर कॉलोनी स्थित विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, विद्यालय के चेयरमैन आरके धवन और निदेशिका चारू धवन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और शिव तांडव की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
विद्यार्थियों ने भांगड़ा, पहाड़ी नृत्य, बॉलीवुड मैशअप, डिस्को डांस और विभिन्न गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के नृत्य को भी खूब सराहना मिली। भारतीय संस्कृति और होली, दीपावली, ईद व लोहड़ी जैसे त्योहारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने विविधता में एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मोबाइल की लत पर प्रस्तुति के जरिये बच्चों ने इसके फायदे और नुकसान बताए। वहीं, पानी बचाने पर आधारित नाटक के माध्यम से जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने की अपील की गई। पढ़ाई के साथ मनोरंजन का संदेश भी प्रस्तुतियों के जरिये दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed