{"_id":"6aea293bd745186dfb004104","slug":"youth-assaulted-injured-over-borrowed-money-transaction-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-172560-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उधार के रुपये के लेनदेन को लेकर युवक से मारपीट, घायल
Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया में उधार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी आदर्श गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर थे। तभी गांव के शिवम गिरि, सत्यम गिरि और सत्यम के मामा करन गिरि उर्फ राजा उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उधार रुपये के लेनदेन को लेकर तीनों ने बिना किसी बात के गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इससे उनके चेहरे के दाहिने हिस्से और दाहिने पैर के अंगूठे में चोट आई। सीने और शरीर में भी दर्द हो रहा है। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।