{"_id":"695aa82b02ecbb1bf30997f0","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151228-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में मनाया लुई ब्रेल का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप में मनाया लुई ब्रेल का जन्मदिवस
Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लुई ब्रेल का मनाया गया जन्मदिवस। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। दृष्टिहीन दिव्यांगजनों को पढ़ने-लिखने का माध्यम प्रदान करने वाले महान शिक्षाविद एवं अन्वेषक लुई ब्रेल का जन्मदिवस रविवार को एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म चार जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था और छह जनवरी 1852 को उनका निधन हुआ। वे स्वयं दृष्टिहीन थे, लेकिन उन्होंने नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए पढ़ने और लिखने की एक सरल और प्रभावी प्रणाली विकसित की। इसने दुनिया भर में ज्ञान के द्वार खोल दिए। उनकी विकसित की गई प्रणाली ‘ब्रेल लिपि’ के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश कुमार पटेल, विशेष शिक्षक मनीष चंद्र श्रीवास्तव, संजीव कुमार मिश्रा, रामदास, दियोरी के मोहम्मद सलीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने लुई ब्रेल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। संवाद