{"_id":"695aa96cbbc86c437607e23f","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-151199-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रशांत शुक्ला बने यूपी अंडर-14 वॉलीबॉल टीम के मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रशांत शुक्ला बने यूपी अंडर-14 वॉलीबॉल टीम के मैनेजर
Sun, 04 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के अमरा करोड़ स्थित विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला को 14 वर्षीय बालक वर्ग की उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। वह हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में टीम का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य ने की है।
प्रशांत शुक्ला पांच से नौ जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ भाग लेंगे। टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए प्रशांत शुक्ला तीन जनवरी को अयोध्या से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम में जनपद पीलीभीत के ग्राम सरेंदा पट्टी निवासी रेहान का भी चयन हुआ है। रेहान का चयन पिछले वर्ष उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैनपुरी स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ था।
वर्तमान में वह स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी से उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश की टीम से बेहतर प्रदर्शन की आशा है। बता दें कि पिछले वर्ष आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। प्रशांत शुक्ला के टीम मैनेजर बनाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश गंगवार, जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव मोहम्मद साबिर, रेहान राजा खान, संघ के कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद शाहिद सहित कई वॉलीबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।