{"_id":"690e35284443cdbabe0dc6d1","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-147518-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कलक्ट्रेट सभागार में गूंजा वंदे मातरम, बच्चों ने देखा सजीव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कलक्ट्रेट सभागार में गूंजा वंदे मातरम, बच्चों ने देखा सजीव प्रसारण
Fri, 07 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में वंदे मातरम कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में वंदे मातरम् के स्वर गूंजे। स्कूली छात्रों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की ओर से वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी के संकल्प कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। छात्र/छात्राओं को जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, एचआर के इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। भारत सरकार ने सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक चार चरणों में वंदे मातरम् कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इसमें पहला चरण सात से 14 नवंबर 2025 तक, दूसरा चरण 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026, तीसरा चरण सात अगस्त 2026 और चौथा चरण एक से सात नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी आदि मौजूद रहे।