{"_id":"68d2e0edd08b8a235a091fee","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-144539-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बेटियों ने संभाली कुर्सी, कोई बना बीईओ तो किसी को प्रधान का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बेटियों ने संभाली कुर्सी, कोई बना बीईओ तो किसी को प्रधान का दायित्व
Tue, 23 Sep 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव चुरा सकत पुर के कंपोजिट विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका बनी छात्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में जिलेभर में कई स्कूलों की छात्राओं को एक दिन के लिए जिम्मेदारी देकर नेतृत्व का अनुभव कराया गया। इस दौरान किसी ने खंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी संभाली तो किसी ने प्रधानाध्यापिका, वार्डन और ग्राम प्रधान बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। छात्राओं ने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि मेहनत और लगन से भविष्य में कोई भी सम्माननीय पद हासिल किया जा सकता है।
फरहा बनीं बीईओ, सलोेनी बनीं प्रधानाध्यापिका
बीसलपुर। नगर के कंपोजिट विद्यालय की छात्रा फरहा को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर लंबित कार्यों की समीक्षा की और यू-डाइज में लापरवाही पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और बच्चों से पाठ्यक्रम संबंधी सवाल पूछे। चुर्रासकतपुर के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा सलोनी गौतम को प्रधानाध्यापिका बनाया गया। उन्होंने विद्यालय की कार्यप्रणाली की जांच की और छात्र-छात्राओं को मेहनत-लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
एक दिन की वार्डन बनीं निधि
पूरनपुर। नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा निधि एक दिन की वार्डन बनीं। उन्होंने स्टाफ की बैठक लेकर मिशन शक्ति की जानकारी दी और अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक और रैली के जरिए बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन
लता ने संभाली प्रधान की कुर्सी
मझोला। ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अमरिया में कक्षा आठ की छात्रा लता कुमारी को एक दिन के लिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वच्छता जैसी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया।
यंका बनीं बीईओ
बरखेड़ा। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा प्रियंका रानी ने खंड शिक्षा अधिकारी बनकर कार्यालय का संचालन किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और संचारी रोगों से संबंधित प्रचार-प्रसार कार्य का उन्मुखीकरण कराया।
छात्रा पलक को बनाया खंड शिक्षा अधिकारी
रनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव रूद्रपुर के कंपोजिट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा पलक को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। छात्रा पलक ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से सवाल किए। बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों की बैठक लेकर शिक्षण पर वार्ता की। मिड-डे मील और निशुल्क पुस्तक वितरण के बारे में बच्चों से जानकारी ली। पलक ने भविष्य में शिक्षिका बनने के सपने की जानकारी दी। इस अवसर पर इंचार्ज शिक्षक रामसेवक, शेखर दीक्षित, गुरजीत सिंह, अतुल कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रियंका रानी बनीं एक दिन की बीईओ
बरखेड़ा। मिशन शक्ति फेस 5 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका रानी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। उन्होंने कार्यालय में बैठकर अध्यापकों एवं आने वाले व्यक्तियों की समस्या को सुना। साथ ही संचारी रोगों से संबंधित प्रचार प्रसार के लिए अध्यापकों का उन्मुखीकरण किया। इस अवसर पर डॉ लोकेश कुमार, यूनिसेफ से भुवनेश शर्मा तथा अध्यापक उपस्थित रहे। प्रियंका रानी ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों को समझा। संवाद