{"_id":"65aa6642f3a5e94f7601e9f5","slug":"young-man-misdeeds-with-minor-girl-in-pilibhit-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव के युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, प्रेमजाल में फंसाकर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव के युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, प्रेमजाल में फंसाकर की घटना
Fri, 19 Jan 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
बिलसंडा क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे मोबाइल फोन दिया और उससे बात करने लगा। एक दिन उसने लड़की को गांव के बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। युवक ने मामले की शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना बिलसंडा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पुत्र के साथ गांव का ही एक युवक काम करता है। जिससे उसका उनके घर पर भी आना जाना है। युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने पुत्री को बातचीत के लिए एक मोबाइल फोन भी दिया, जिससे वह बात भी करने लगी थी।
विज्ञापन
चार महीने पहले का है मामला
10 अक्तूबर को 2023 को आरोपी ने उसकी पुत्री को गांव में झाड़ियों के पास बुलाया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। 21 अक्तूबर को जब उसकी पुत्री बाजार से सेब लेने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसकी पुत्री को घेरा और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुत्री ने मामले की जानकारी दी। महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पर गई। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।