फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man made obscene photos of the girl viral in pilibhit

सिरफिरे ने तुड़वाया रिश्ता: अकेले मिलने से मना करने पर युवक ने की ऐसी करतूत, टूट गए युवती के सपने

Mon, 28 Aug 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

पीलीभीत में एक सिरफिरे युवक की करतूत से युवती का रिश्ता टूट गया। आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। इसकी जानकारी होने पर लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
young man made obscene photos of the girl viral in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में युवती के अकेले मिलने से मना करने पर युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। युवती की शादी तय हो चुकी थी। किसी तरह उसके अश्लील फोटो लड़का पक्ष तक पहुंच गए। इस पर लड़का पक्ष ने शादी से मना कर दिया। युवती के भाई ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर से सटी नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के एक युवक ने बताया कि रफीक ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। इसके बाद युवक उसे आए दिन अकेले में मिलने को बुलाता था। बहन के विरोध करने पर वह फोटो को वायरल करने की धमकी देता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने अपनी बहन की शादी गांव टोड़रपुर में तय की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कौन है छह महिलाओं का हत्यारा: बरेली में सनकी किलर की तलाश, गांव-गांव खाक छान रहे 125 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सितंबर में होनी थी शादी 

अगले माह सितंबर उसकी बहन की शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को लड़का पक्ष के लोगों का फोन आया कि कुछ बात करनी है। वहां पहुंचने पर उन्होंने बताया कि युवती के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके बाद युवती का भाई रफीक के घर गया। आरोपी के पिता और भाई से मामले की शिकायत की।

इस बात पर उन लोगों ने धमकी दी और घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती का भाई थाना सुनगढ़ी पहुंचा। पुलिस ने शांति भंग में आरोपियों का चालान कर कार्रवाई को पूरा कर लिया। बाद में युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed