{"_id":"6547d635c4d7633e5a09cfcf","slug":"young-man-fell-into-water-while-stealing-iron-from-canal-bridge-condition-critical-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-7114-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर पुल से लोहा चुराते समय पानी में गिरा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर पुल से लोहा चुराते समय पानी में गिरा युवक, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। नशे की हालत में नहर पुल पर लोहा चुराने पहुंचा युवक पानी में गिर गया। यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे युवक को किसी तरह बाहर निकाला। सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें देख घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया।
माधोटांडा क्षेत्र में चूका हेड पर शारदा डैम से निकलने वाली खारजा नहर पुल पर लोहे की राॅड और प्लेटें लगी हैं। रविवार की सुबह धुरिया पलिया गांव निवासी एक युवक पुल पर पहुंच गया। नशे की हालत में युवक लोहे का एक टुकड़ा काटने में सफल रहा। दूसरा टुकड़ा काटने का प्रयास करते समय युवक नहर के पानी में गिर गया। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे।
यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकालकर पेट दबाकर पानी निकाला गया। नहर में गिरने से युवक के सिर और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस कर्मी अपने वाहन से घायल को माधोटांडा सीएचसी लाए। परिजन को भी जानकारी दी गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया। एसओ अचल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजन से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
नशे की हालत में धुरिया पलिया गांव निवासी कमल नाम का एक युवक नहर पुल से लोहा चुराने पहुंचा था। इस दौरान वह नहर में नीचे गिर गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - अचल कुमार, एसओ माधोटांडा