{"_id":"66f97bb798e5f90cdc0d75e3","slug":"young-man-dies-in-bike-collision-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123250-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
घुंघचाई। बाइकों की टक्कर में शनिवार देर रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक भाग गया।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी रमेश पुत्र नन्हेलाल (30) काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित केशोपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रमेश हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ ही देर बाद सूचना पाकर डायल 112 पुलिस के अलावा घुंघचाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि भिड़ंत के बाद दूसरी बाइक का चालक भाग गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
दो भाई कर चुके आत्महत्या, पिता की भी हादसे में हुई थी मौत
मृतक रमेश के बड़े भाई सतीश और छोटेलाल ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या की थी, जबकि पिता नन्हेलाल की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब रमेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
-- --
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, महिला की मौत
पूरनपुर। पति के साथ दावत खाकर बाइक से लौट रही गांव कढेरचौरा निवासी मुकुट लाल की पत्नी सावित्री देवी (50) की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। घायल मुकुट लाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना असम हाईवे पर चीनी मिल के पास की है। गांव कढेरचौरा निवासी मुकुट लाल अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव रंपुरा से रिश्तेदारी में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। चीनी मिल के समीप अज्ञात वाहन ने मुकुट लाल की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
चिकित्सक ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। मुकुट लाल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सावित्री देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद