फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man dead body found hanging on a tree in pilibhit

Pilibhit News: रात घर में सोया था युवक, सुबह गांव के पास पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 21 Jul 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 03:22 PM IST
सार

जहानाबाद क्षेत्र के गांव चांद डांडी के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
young man dead body found hanging on a tree in pilibhit
पुलिस ने मृतक के परिजनों से ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव चांद डांडी निवासी युवक वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव शुक्रवार को गांव से 200 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर लटका मिला। गांव वालों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मृतक वीरेंद्र पाल उर्फ विकास के बड़े भाई कृष्ण पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। उनका भाई भी कमरे में सोने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ टहलने के लिए निकले, तभी उन्होंने एक ग्रामीण के घर के पीछे खेत में किसी के शव को पेड़ पर लटका देखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गले में बंधा गमछे का फंदा 

पास जाकर देखा तो आम के पेड़ पर वीरेंद्र का शव गमछे के फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार के सभी लोग वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अगर किसी तरह की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

परिजनों ने बताया कि पास के ही गांव बेनीपुर के दो लोगों से उनका काफी लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने ही उसके भाई की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed