{"_id":"64c76fdc830a7ad2d005ea5e","slug":"young-man-beats-another-youth-video-goes-viral-in-pilibhit-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: तूने मेरी जिंदगी कर दी काली... जंगल में ले जाकर युवक को बेरहमी से पीटा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: तूने मेरी जिंदगी कर दी काली... जंगल में ले जाकर युवक को बेरहमी से पीटा; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 31 Jul 2023 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक को बरेहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक को पीटा आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की पिटाई करते दिख रहा है। पीटने वाला युवक कह रहा है कि तूने मेरी जिंदगी काली कर दी, अब मैं तुझे छोड़ने वाला नहीं। यह मामला थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव आमडार का बताया गया है।
विज्ञापन
गांव आमडार निवासी अनुज पुत्र वेदप्रकाश अपने चचेरे भाई वीरेश के साथ गांव से ही कुछ दूरी पर स्थित चौराहे पर बाल कटवाने गया था। जहां थाना क्षेत्र के ही गांव शहपुरा का रहने वाला युवक आया और उसे बाइक पर बैठाकर पास में स्थित जंगल में ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
विज्ञापन
जंगल में अनुज की बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई करते समय आरोपी के साथी ने वीडियो भी बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुज की पिटाई करने वाला युवक कौन है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।