फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worship, and Anureet Winners are Shivanshu

पूजा, अनुरीत और शिवांशु रहे विजेता

Thu, 25 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 25 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Worship, and Anureet Winners are Shivanshu
स्प्रिंगडेल कॉलेज में कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें पूजा, अनुरीत व शिवांशु ने बाजी मारी। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में कक्षा पांच से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार रोचक ढंग से कहानियां सुनाई। कक्षा पांच से अभिषेक, बलविंदर, पूजा, हिफ्जान, सलमान, गुरप्रीत, भावना, रुबी, छह से इशिता, आस्था, वैभवी, ज्योतिका, मानस, अमन, आकांक्षा, कंचन, साक्षी, सात से कृतिका, मानस, प्रमोद, आदि, हरप्रीत, हिमांशु, कशिश, अवनीत व कक्षा आठ से वंश, पलक, मिताली, आकाश, शिवांश, अमन, अरीब, प्रियांशी, प्रदीप आदि ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रीति पांडे व गुंजन भाष्कर ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें कक्षा पांच से पूजा शर्मा व दिव्या कश्यप, छह से वैभवी गुप्ता व इशिता गुप्ता, सात से अनुरीत व प्रभदीप, आठ से शिवांशु जौहरी व वंश ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक सरोज जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आंनंद व उप प्रधानाचार्य तरन्नुम हुसैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर कुलदीप सिंह, एकेडमिक इंचार्ज प्रतिभा, खुशबू कहलो, अपर्णा गोस्वामी, लता शर्मा, पूजा शर्मा, नाजिया नाज, विकास दुबे, ईशान त्रिपाठी, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed