{"_id":"6171b3d912a902121f5252ec","slug":"women-should-use-their-rights-for-their-safety-pilibhit-news-bly46368156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों का करें इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। विकास खंड के सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने आंगनबाड़ी वर्करों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों का अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करें।
अंजू प्रजापति ने कहा कि महिलाएं बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। कुछ महिलाओं की आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय न होने की समस्या है। इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम शहर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता शिविर में डॉ. विजय प्रकाश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। खंड शिक्षा अधिकारी जीपी गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा कस्बा बरखेड़ा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। अंजू प्रजापति ने विद्यालय में पहुंचकर साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में आवासीय कमरों, कक्षा कक्ष का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानाचार्या अलका मिश्रा से छात्राओं के खाने के मीनू बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रधानाचार्या से छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में पूछा उन्होंने ने बताया कि हर माह सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। उन्होंने विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी हासिल की।