फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women on chairs, yet half the population is struggling to find pink toilets.

Pilibhit News: कुर्सियों पर महिलाएं, फिर भी पिंक शौचालय की सुविधा के लिए भटक रही आधी आबादी

Fri, 05 Dec 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 05 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women on chairs, yet half the population is struggling to find pink toilets.
पीलीभीत। शहर और तीन नगर पंचायतों की कुर्सी पर महिला अध्यक्ष काबिज हैं, मगर आधी आबादी को पिंक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। शहर में एक पिंक शौचालय पर ताला लटका है। अन्य जहानाबाद, नौगवां पकड़ियां और कलीनगर पंचायतों में अब तक निर्माण नहीं हो सका है। कहीं निर्माण शुरू तो कहीं जल्द पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जरूरी काम से बाजार या सार्वजनिक स्थानोंं पर निकलीं महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। हालांकि नगर पंचायत बरखेड़ा, न्यूरिया और नगर पालिका पूरनपुर में पिंक शौचालय का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में स्टेडियम मार्ग पर स्काउट-गाइड भवन के पास और मुख्य बाजार में रामस्वरूप पार्क परिसर में पिंक शौचालय बना है। स्टेडियम मार्ग के पिंक शौचालय में महीनों से ताला लगा है। इस मार्ग पर कई अस्पताल, बाजार, स्कूल स्थित हैं। महिलाओं और बालिकाओं का पूरे दिन आना-जाना रहता है। शौचालय में लगा ताला महिलाओं की मुश्किलें बढ़ा रहा है। हालांकि रामस्वरूप पार्क के पिंक शौचालय का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed