फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women officers are not available to inspect ba schools

Pilibhit News: बा स्कूलों की जांच के लिए नहीं मिल रहीं महिला अफसर

Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women officers are not available to inspect ba schools
पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की रात के समय महिला अधिकारी से जांच कराने का शासन ने फरमान जारी किया हुआ है। दुर्भाग्य यह है कि एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी अफसर महिला जांच अधिकारी नहीं जुटा पाए हैं। ऐसे में न तो बा स्कूलों की जांच हो पा रही है और न ही स्कूलों की वास्तविक स्थिति ही पता चल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं। इसमें बरखेड़ा, अमरिया, पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर, ललौरीखेड़ा और मरौरी ब्लॉक में एक-एक स्कूल है। इसके अलावा पीलीभीत नगर और बीसलपुर नगर में एक-एक बा स्कूल है, जहां हजारों की संख्या में छात्राएं पढ़ाई के साथ वहां रहती भी हैं। इन स्कूलों में दिन के समय तो अफसरों का आना-जाना रहता है। रात के समय जांच पड़ताल के आदेश शासन ने दिए थे कि महिला प्रधानाचार्य ही इन विद्यालयों में जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन

पूरनपुर, बीसलपुर सहित कई स्कूलों के लिए महिलाएं नामित हो चुकी हैं, लेकिन बरखेड़ा, अमरिया व अन्य कई स्कूलों की जांच के लिए महिला अफसर एक महीने बाद भी नहीं मिल सकी हैं। इधर, डीआईओएस गिरजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उनके पास जो स्टाफ था वह बीएसए को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बा स्कूलों की जांच के लिए डीआईओएस से महिला अफसरों की डिमांड की गई थी, लेकिन पर्याप्त संख्या में वह नहीं मिल सकीं। जल्द ही महिला अफसरों को नियुक्त कर बा स्कूलों की जांच शुरू करा दी जाएगी। -अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed