फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women molested, husband beaten up by goons

विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध पर पति से भिड़े शोहदे

Thu, 25 Jan 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 25 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Women molested, husband beaten up by goons
molestation

गौहनिया चौराहा के पास स्थित एक दुकान पर पति के साथ पिज्जा खा रही महिला से कार सवार शोहदों ने बुधवार रात करीब नौ बजे छेड़छाड़ की। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़ा करने लगे। पति से सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद भाग रहे आरोपियों का पीछा करते हुए मोहल्ला आसफजान में पहुंचे। यहां आरोप है कि उन पर पथराव किया गया। रात करीब दस बजे सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने पहचान कराकर एक युवक को धर दबोचा। रात में ही कोतवाली में एक नामजद, तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवक ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी पत्नी संग गौहनिया चौराहा के पास एक दुकान पर पिज्जा खा रहे थे। इस बीच कार सवार चार-पांच युवक नशे की हालत में आए और विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगे। नजर अंदाज करने के बाद भी न मानने पर पति ने विरोध किया। इस पर आरोपी झगड़ने लगे। मौके पर मौजूूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इधर, पति से घटना की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। इसके बाद कार से जा रहे आरोपियों का पीछा किया। मोहल्ला आसफजान में चरक का कुआं के पास आरोपी कार खड़ी कर एक मकान में घुस गए। आरोप है कि कार के पास पहुंचते ही परिवार वालों पर आरोपियों ने छत से पत्थर फेंके। किसी तरह भागकर उन्होंने खुद को बचाया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों से पहचान कराकर एक युवक को धर दबोचा। विशाल रस्तोगी नामक मुख्य आरोपी नहीं मिल सका। आरोपी के पक्ष में मोहल्ले के कई लोग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों की कहासुनी होती रही। 
विज्ञापन

एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल रस्तोगी व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed