फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women enraged at challaning the vehicle, surrounded the outpost

Pilibhit News: वाहन का चालान करने पर भड़कीं महिलाएं, चौकी का किया घेराव

Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women enraged at challaning the vehicle, surrounded the outpost
पुलिस चौकी चंदिया हजारा का घेराव कर आक्रोश व्यक्त करती महिलाएं।
पूरनपुर। सवारियां ढोने के वाहन का चालान करने पर गांव चंदिया हजारा की महिला मजदूर भड़क गईं। महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर चालान करने वाले दरोगा का जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की उत्पीडऩात्मक कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। महिलाओं के हंगामे को देखकर दरोगा को चालान निरस्त कराने की बात महिलाओं को लिखकर देनी पड़ी। तब आक्रोशित महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा बंगाली कॉलोनी में अधिकांश मजदूर रहते हैं। धान रोपाई के सीजन में वाहनों से आसपास के फार्मों पर महिलाएं मजदूरी करने जाती है। गांव से करीब १० वाहन पर रोजाना मजदूर मजदूरी करने को आते-जाते हैं। शुक्रवार शाम को चंदिया हजारा पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा ने चेकिंग के नाम पर एक वाहन का चालान कर दिया। 10 हजार रुपये के हुए चालान की जानकारी वाहन चालक ने महिला मजदूरों को दी। इस पर महिला मजदूर भड़क गईं। मौके पर महिलाओं ने पहुंचकर दरोगा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब सात बजे कई महिलाएं चंदिया हजारा पुलिस चौकी जा धमकी। महिलाओं ने पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि उन लोगों की मजदूरी से पुलिस वाहनों से अवैध वसूली कर रही है। इसके लिए प्रति वाहन दो हजार रुपये बांधा गया है। महिलाओं का आरोप है कि वसूली के रुपये देने में देरी होने पर वाहन का चालान किया गया है। इसे अब वे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के आक्रोश पर आखिर पुलिस ने किए गए वाहन का चालान कैंसिल कराने की बात लिखकर महिलाओं को दी। तब कहीं आक्रोशित महिलाएं शांत हुई। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि आक्रोशित महिलाएं शनिवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर सीओ कार्यालय का घेराव कर पुलिस उत्पीड़ऩ से मुक्ति दिलाने और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed