फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women constable create tension

महिला सिपाही ने की शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 02 Aug 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women constable create tension
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
बच्चे की गर्दन पर चाकू रख धार्मिक नारा लगवाने की फैलाई अफवाह 
विज्ञापन

आठ साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर धार्मिक नारा लगवाने का दबाव बनाने की सूचना देकर क्षेत्र के लोगों को महिला सिपाही ने इकट्ठा कर लिया। इसके बाद मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनने लगी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद भी इसकी कोई पुष्टि न होने पर पुलिस लौट आई। इसके बाद अफवाह फैलाने वाली महिला सिपाही खुद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती रही। बाद में संभ्रात लोगों ने किसी तरह जमा हुए लोगों को शांत कराया।  

हिना अब्बास नाम की एक महिला सिपाही मंगलवार रात शहर के एक बारात घर पहुंची। वहां उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी है कि कुछ लोग एक आठ साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उससे धार्मिक नारा लगाने का दबाव बना रहे हैं। महिला सिपाही ने बताया कि वह वर्दी में नहीं थी, इसलिए बारात घर में लोग उससे ही उलझने लगे। जिसके बाद उसने खुद इसकी सूचना यूपी 100 को दी। यूपी 100 के सिपाहियों के वहां पहुंचने पर बारात घर में मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन महिला सिपाही संतुष्ट नहीं हुई। पुलिस पर बिना कार्रवाई लौटने का आरोप लगाते हुए महिला सिपाही ने मीडिया से जुड़े लोगों से संपर्क कर इसकी जानकारी देना शुरू कर दी। एक रिकार्डिंग देकर एसपी को भेजने की बात कहने लगी। बाद में वह बेलो चौराहा पर पहुंचकर लोगों को जमा करने लगी। एक धर्म गुरु को भी इसकी सूचना पहुंचाई गई। हालांकि पूरी बात सुनने के बाद घटना उनके गले नहीं उतर सकी। उधर बेलो चौराहा पर महिला सिपाही की बात सुनकर दर्जनों लोग जमा हो गए और घटना पर नाराजगी जताई जाने लगी। इस बीच कुछ संभ्रात लोग मौके पर आ गए। बिना पुष्टि किसी तरह का विवाद न करने की सलाह देकर जमा भीड़ को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed