फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women celebrated Hariyali Teej with enthusiasm

Pilibhit News: महिलाओं ने हर्षोल्लास मनाई हरियाली तीज

Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Hariyali Teej with enthusiasm
शहर में हरियाली तीज पर्व पर झूला झूलती महिलाएं ।
पीलीभीत। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर शनिवार को आस्था और उल्लास के साथ महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व मनाया। महिलाओं ने गीत नृत्य के साथ झूले का लुत्फ लिया। तीज के मौके पर कई जगह कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

श् हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं में खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य व युवतियां मनचाहे जीवन साथी की कामना के लिए व्रत भी रखती हैं। महिलाओं ने हाथों पर आकर्षक मेंहदी लगाई, झूले का आनंद भी लिया। यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में पेड़ों पर झूले पड़े। मेला भी लगा। युवतियों ने आकर यहां चाट पकौड़ी खाई व झूले का आनंद लिया। टनकपुर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में नारी विश्वास भारती की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने नृत्य किया व झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गीत गाए।
विज्ञापन


मझोला में हुई डांस प्रतियोगिताएं
मझोला। चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मझोला में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से साधना हलधर व सृष्टि मौर्य, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से ज्योति व चित्रा वती तथा तृतीय स्थान पर आरती रहीं। इसके अलावा मझोला में महिलाओं ने एक निजी पैलेस में एकत्र होकर हरियाली तीज महोत्सव मनाया। जिसमें गिद्दा डांस, मेंहदी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम हुए। डांस प्रतियोगिता में अक्षर गर्ग व काव्या अग्रवाल एवं गिद्दा पंजाबी गिद्दा के ग्रुप डांस सिमरनजीत कौर, पवनजीत कौर, बलविंदर कौर, बलजिंदर कौर, हरपाल कौर, सुखमीत कौर, रितु द्वारा बेहतरीन डांस किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं बच्चों के खाने-पीने के लिए स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली तीज पर बच्चों ने झूला झूला

बिलसंडा। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई और डांस किया। बच्चों ने झूलों का भी आनंद लिया,मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। मानवी गुप्ता ,आफरीन ,प्रतिभा, अनन्या सिंह, अंशिका गौतम, वैभव गुप्ता, मन्नत खान, खुशी गुप्ता ,खुशप्रीत कौर आन्या गुप्ता ने भाग लिया।


मेंहदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
बीसलपुर। हरियाली तीज पर नगर के बारह पत्थर रोड के होली चौराहे पर तीज मेला लगा। आरबीएल पंब्लिक स्कूल में हुई जूनियर वर्ग की मेंहदी प्रतियोगिता मेेंं धृति पहले, शिखा दूसरे और स्मृति तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में अभिषका पहले, रहमा दूसरे, और नंदनी तीसरे स्थान पर रही। काशीनाथ विहार में हुई मेंहदी प्रतियोगिता में पलक पहले, मुस्कान दूसरे और आशिया तीसरे स्थान पर रही।

शहर में हरियाली तीज पर्व पर झूला झूलती महिलाएं ।

शहर में हरियाली तीज पर्व पर झूला झूलती महिलाएं ।

शहर में हरियाली तीज पर्व पर झूला झूलती महिलाएं ।

शहर में हरियाली तीज पर्व पर झूला झूलती महिलाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed