{"_id":"68b9688569ed6714d903f700","slug":"woman-who-tried-to-escape-from-monkeys-died-after-falling-from-the-roof-in-pilibhit-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंदरों ने किया हमला, बचने के लिए भागी महिला, छत से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंदरों ने किया हमला, बचने के लिए भागी महिला, छत से गिरकर हुई मौत
Thu, 04 Sep 2025 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:53 PM IST
सार
पीलीभीत के अमरिया में बंदरों के हमले से एक महिला की जान चली गई। छत पर बैठी महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया था। बचने के लिए भागी महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया कस्बे के मोहल्ला हाजीपुरा में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहल्ला निवासी अकील अहमद की पत्नी जायदा बेगम (उम्र लगभग 45 वर्ष) छत पर बैठकर चाय-नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बंदरों ने जायदा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बंदरों से बचने के लिए जायदा भागीं। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गई। परिवारीजन तत्काल उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे चार संतानें छोड़ गई हैं, जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। बंदर आए दिन हमलावर हो रहे हैं।