फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman suffering, doctors did not treat

तड़पती रही महिला, डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering, doctors did not treat
पीलीभीत। जिल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंची एक महिला कई घंटे तड़पती रही मगर डॉक्टरों ने उसका सही से इलाज नहीं किया। मामला सीएमओ तक पहुंचा तो वह खुद पहुंचे और घायल महिला का इलाज किया।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात की है। बीसलपुर के अहिरवाड़ा की रहने वाली शांति देवी को एक सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। इलाज के लिए उनको सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के नाम पर खानापूर्ति करके जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया गया। महिला के घाव तक साफ नहीं किए। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने भी खानापूर्ति की। एक इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

महिला की हालात देख जब परिजन ने हंगामा शुरू किया तब ड्रिप लगाई गई। बीसलपुर से एक नेता ने सीएमओ को अवगत कराया। वहीं, घायल महिला के बेटे ने सीएमओ को फोन करके हालात के बारे में बताया। तब तक रात के नौ बज चुके थे। सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के घाव देखे तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के घाव पर टांके तक नहीं लगाए गए थे। सीएमओ ने खुद महिला का इलाज किया। प्रभारी सीएमएस को अवगत कराया। संबंधित डॉक्टरों को चेतावनी जारी करने को कहा। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि महिला की ठीक से इलाज नहीं किया गया था। डॉक्टरों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed