{"_id":"64f4cb77263538a80f03c630","slug":"woman-killed-daughter-husband-injured-after-bike-hit-roadways-bus-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3638-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक के रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी-पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक के रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी-पति घायल
Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। हाफिजगंज से शहर आ रहे दंपती की बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली निवासी जीशान अपनी पत्नी रबीना व पुत्री माही के साथ रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से महज 50 मीटर दूरी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे रबीना की मौके पर ही मौत हो गई। जीशान और माही घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।