{"_id":"6a497046c5b034cc44020ff9","slug":"woman-injured-in-stabbing-two-accused-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163335-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला को चाकू मारकर किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला को चाकू मारकर किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में शुक्रवार को देर शाम कुछ लोगों ने सरेराह महिला को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव गजरौला निवासी नत्थू लाल ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि उनकी पुत्री ममता देवी नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की आवास विकास कॉलोनी में रहती है। वह लोगों के घरों पर बर्तन साफ करके गुजारा करती है। शुक्रवार को देर शाम मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मंदिर के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान वहां पहले से ही घात लगाए चार लोगों ने ममता को घेरकर घायल कर दिया। चाकू ममता के दाएं हाथ में लगा।
पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अनमोल मिश्रा ,मोहल्ला दुर्गा प्रसाद की आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित कुमार को नामजद किया गया। उनके दो साथियों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों अनमोल और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपी अनमोल मिश्रा ममता का दामाद जबकि रोहित पड़ोसी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -